Latest Korba News : कोरबा के कटघोरा वनमंडल में हाथियों के झुंड की मौजूदगी से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। केंदई रेंज की चोटिया खदान के डंपिंग क्षेत्र में हाथियों का एक दल पहुंच गया, जिसमें एक बेबी एलिफेंट भी शामिल है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, ये हाथी पिछले कुछ समय से इलाके में विचरण कर रहे हैं और फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। विशेषकर जंगल से सटे गांवों में स्थिति अधिक चिंताजनक है, जहां शाम होते ही लोग घरों से बाहर निकलने से डरते हैं।
Read Also- अमृत भारत स्टेशन योजना: पेंड्रारोड, बिजुरी और अंबिकापुर स्टेशनों का होगा विस्तार, DRM ने किया निरीक्षण
हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रही फॉरेस्ट टीम
Latest Korba News : सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रही है। विभाग ने जंगल से लगे गांवों में मुनादी करवाकर लोगों को सतर्क रहने और जंगल की ओर न जाने की चेतावनी दी है। वन विभाग की तीन टीमें लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। यह समस्या कटघोरा वनमंडल के लिए नई नहीं है। पिछले कुछ समय से हाथियों का आतंक लगातार बना हुआ है, जो वन विभाग और स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। विभाग मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए सक्रिय प्रयास कर रहा है।




