Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, June 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » भिलाई के खेल परिसर में खुली शराब दुकान, विरोध के बीच पार्षद गिरफ्तार

    भिलाई के खेल परिसर में खुली शराब दुकान, विरोध के बीच पार्षद गिरफ्तार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 30, 2025 दुर्ग संभाग No Comments3 Mins Read
    भिलाई के खेल परिसर में खुली शराब दुकान, विरोध के बीच पार्षद गिरफ्तार

    दुर्ग। जिले के भिलाई में खुर्सीपार स्थित पंडित दीनदयाल स्टेडियम खेल परिसर में लंबे समय से चल रहे विरोध और विवादों के बीच आखिरकार आबकारी विभाग ने नई शराब दुकान खोल दी। 29 अक्टूबर की सुबह प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दुकान का उद्घाटन कराया। विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस पार्षद और जोन अध्यक्ष भूपेंद्र यादव को पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

    विरोध के बावजूद खुलवाई गई दुकान
    यह खेल परिसर स्थानीय खिलाड़ियों के अभ्यास का प्रमुख केंद्र है, जहां रोजाना सैकड़ों युवक-युवतियां खेल प्रशिक्षण लेने आते हैं। खिलाड़ियों और स्थानीय पार्षदों ने परिसर में शराब दुकान खोले जाने का कड़ा विरोध किया था। उनका कहना था कि खेल और नशे का एक साथ कोई स्थान नहीं हो सकता। बावजूद इसके, आबकारी विभाग ने पुलिस बल की मदद से विरोध को दरकिनार करते हुए दुकान का संचालन शुरू करा दिया।

    Read Also-  प्रेमिका से मिलने घर गए प्रेमी की हत्या, युवती के भाइयों ने दरवाजा बंद कर जमकर पीटा, जांच में जुटी पुलिस

    हत्या के बाद पहले हटाई गई थी यही दुकान
    यह वही दुकान है जिसे पहले वार्ड-51 के राजेंद्र प्रसाद नगर से हटाया गया था। सितंबर में शराब के नशे में धुत एक युवक ने मोहल्ले के ही निवासी एस. कामेश राव की हत्या कर दी थी। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने शराब दुकान बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, जिसके दबाव में प्रशासन को वहां से दुकान हटानी पड़ी।

    इसके बाद विभाग ने दुकान को शिवाजी नगर में स्थानांतरित करने की कोशिश की, लेकिन वहां भी महिलाओं ने इसका तीव्र विरोध किया। 25 सितंबर को जब दुकान खोलने की तैयारी चल रही थी, तब सैकड़ों महिलाएं मौके पर पहुंचीं और ताला खुलने से पहले ही धरने पर बैठ गईं। यह आंदोलन करीब 13 दिनों तक चला और अंततः प्रशासन को पीछे हटना पड़ा।

    तीसरी बार प्रयास सफल, लेकिन नाराज जनता
    तीसरी बार आबकारी विभाग ने पंडित दीनदयाल स्टेडियम परिसर में शराब दुकान खोलने का निर्णय लिया। जैसे ही यह खबर स्थानीय लोगों तक पहुंची, वार्ड-47 के पार्षद भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में नागरिकों और खिलाड़ियों ने स्टेडियम गेट पर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि खेल परिसर में शराब दुकान खोलना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। विरोध के बावजूद 29 अक्टूबर को आबकारी विभाग ने पुलिस की सहायता से योजनाबद्ध तरीके से दुकान खुलवाई।

    Read Also-  पीएम मोदी 1 नवम्बर को नवा रायपुर में करेंगे राज्योत्सव का शुभारंभ, यातायात पुलिस ने की विशेष व्यवस्था

    सुरक्षा के कड़े इंतजाम
    शराब दुकान खुलवाने के लिए प्रशासन ने बुधवार सुबह से ही पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया था। मौके पर छावनी सीएसपी हेमप्रकाश नायक, डीएसपी भारती मरकाम, टीआई आनंद शुक्ला, टीआई महेश ध्रुव, टीआई राजेश मिश्रा सहित कई महिला अधिकारी व बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की और आबकारी टीम को दुकान तक पहुंचने का रास्ता दिया। कुछ ही देर में दुकान की सफाई, स्टॉक भरने और बिक्री की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

    खिलाड़ियों और नागरिकों में आक्रोश
    स्थानीय लोगों का कहना है कि खेल परिसर जैसी जगह पर शराब दुकान खोलना बेहद गलत निर्णय है। यहां रोजाना सैकड़ों बच्चे और बालिका खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। ऐसे माहौल में शराब दुकान खुलने से परिसर की शालीनता और अनुशासन पर असर पड़ेगा।

    वहीं प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि दुकान को कानूनी प्रक्रिया के तहत खोला गया है और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। बताया जा रहा है कि खुलने के पहले ही दिन दुकान पर लाखों रुपये की शराब की बिक्री हुई।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bhilai durg news cg durg news Cg news durg durg nagar news durg news durg news update
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    कहीं फिल्मी पुलिस की तरह देर से तो नहीं पहुंच रही मदद? गृहमंत्री ने खुद परखा सिस्टम

    फल पकते रहे, किसान टूटते रहे… धमधा की दर्दनाक तस्वीर

    सुजुकी शो-रूम में महिला कर्मचारी ने अपने CEO पर फेंकी सियाही, पुलिस के सामने थप्पड़ भी जड़ा

    जनता ने निभाई जिम्मेदारी, पुलिस ने टाली ड्यूटी: मासूम के मामले में दो निलंबित

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.