Khabarwaad National Desk: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-8 में बुधवार शाम एक मॉल के शोरूम में लगी आग लग गई थी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है और आग बुझाने का काम जारी है।
Read Also: मॉल के शोरूम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद
अधिकारियों ने बताया कि ऐसा संदेह है कि आग इमारत के भूतल से शुरू हुई, जहां एक कंपनी का शोरूम है। उन्होंने बताया कि दमकल की 12 गाड़ियों को काम पर लगाया गया है, आग लगने की सूचना रात 8 बजकर 35 मिनट पर मिली। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। स्थिति का आंकलन करने के लिए संबंधित अधिकारी मौके पर मौजद हैं।




