सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक महिला की हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। चौहानपारा क्षेत्र के एक मकान से 31 वर्षीय महिला प्रमिला अजय का शव बरामद हुआ है। मृतका अन्डोला गांव, थाना कोसीर की निवासी थी।
तर्रेम में माओवादियों की कायराना हरकत, दो ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या
घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। शव पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे साफ है कि महिला की हत्या की गई है।
मकान मालकिन और भतीजे पर हत्या का मामला दर्ज
पुलिस ने मकान मालकिन सरिता गोन्डे (45 वर्ष) और उसके भतीजे अमित कुर्रे (32 वर्ष) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। सरिता को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अमित अभी फरार है।
फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ मृतका और आरोपियों के बीच संबंधों की भी गहन पड़ताल कर रही है।




