Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में “गड़ा धन” निकालने के नाम पर एक तांत्रिक द्वारा लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र के ज़रिए जमीन से सोने का हंडा निकालने का झांसा देकर 14.9 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी तांत्रिक को कोरबा जिले के नकटीखार से गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला वर्ष 2022 का है, जब सूरजपुर जिले के ग्राम खोंड़, थाना रमकोला निवासी अभिषेक प्रताप सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। अभिषेक की मुलाकात बैंक कार्य के दौरान विमल सिंह ठाकुर से हुई थी, जिसने उसे कोरबा निवासी तांत्रिक नरेश पटेल से मिलवाया। नरेश ने दावा किया कि वह तंत्र-मंत्र से जमीन से हंडा (गड़ा हुआ धन) निकालकर उसे करोड़पति बना सकता है।
Read Also- सात लाख के इनामी नक्सल दंपत्ति ने किया आत्मसमर्पण, पिछले 8 सालों से एमएमसी जोन में थे सक्रिय
Chhattisgarh Crime News: पीड़ित अभिषेक तांत्रिक के झांसे में आ गया और विमल सिंह तांत्रिक नरेश पटेल एवं उनके साथी मनोज कुमार को अपने घर सूरजपुर ले आया। वहां विशेष पूजा-पाठ कर जमीन में से हंडा निकालने का नाटक किया गया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया। तांत्रिक ने यह कहकर 14.9 लाख रुपये ऐंठ लिए कि पूजा सामग्री और अनुष्ठान के लिए धन चाहिए।
जब पूजा के बाद हंडा खोला गया, तो उसमें केवल मिट्टी निकली। इसके बाद अभिषेक को ठगी का अहसास हुआ और उसने रमकोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सहआरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी नरेश पटेल फरार चल रहा था।
Read Also- छत्तीसगढ़ में लू का कहर, अगले तीन दिन मौसम रहेगा शुष्क, बस्तर में बारिश का अलर्ट
Chhattisgarh Crime News: एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर थाना प्रभारी विमलेश दुबे के नेतृत्व में एक टीम कोरबा रवाना की गई। मंगलवार को पुलिस ने नकटीखार से नरेश पटेल को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ठगी की रकम से नकटीखार में मकान बनाया है।
सूरजपुर थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने बताया कि डीआईजी और एसएसपी के निर्देश पर फरार आरोपियों की तलाश तेज की गई है और सभी लंबित मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।




