Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    BA-LLB छात्रों को बड़ी राहत, गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी ने रद्द किया री-एग्जाम

    July 24, 2026

    राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग

    July 23, 2026

    स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • BA-LLB छात्रों को बड़ी राहत, गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी ने रद्द किया री-एग्जाम
    • राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग
    • स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय
    • NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया
    • छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ हुआ ऐतिहासिक एमओयू
    • 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
    • रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया किसानों की फसल खरीदारी का मुद्दा
    • डिजिटल सुशासन की राह पर छत्तीसगढ़: सेवा सेतु पर 35 विभागों की 564 सेवाएं, AI और भारतनेट से मिलेगी नई रफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ में लू का कहर, अगले तीन दिन मौसम रहेगा शुष्क, बस्तर में बारिश का अलर्ट

    छत्तीसगढ़ में लू का कहर, अगले तीन दिन मौसम रहेगा शुष्क, बस्तर में बारिश का अलर्ट

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareApril 24, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    Chhattisgarh Weather

    Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान राज्य के बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में हीट वेव (लू) का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

    हीट वेव से राहत नहीं, तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना
    मौसम विभाग रायपुर के अनुसार, आगामी तीन दिनों में छत्तीसगढ़ के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। लू की आशंका को देखते हुए नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। हीट वेव का असर अब अस्पतालों में भी दिखने लगा है, जहां मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

    Read Also-  नगर सैनिक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 30 मई तक…

    बस्तर संभाग में बारिश, बाकी राज्य रहेगा सूखा
    Chhattisgarh Weather:  पिछले 24 घंटों में केवल बस्तर संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि शेष प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा। आज भी बस्तर क्षेत्र में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन तापमान में फिर से बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।

    बिलासपुर बना गर्मी का केन्द्र
    Chhattisgarh Weather:  राज्य में सबसे अधिक तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री रहा। नांगुर में बीते 24 घंटों में 4 सेमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में अब हर गाड़ी पर लगेगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, नहीं लगाने पर कटेगा चालान 

    मौसम परिवर्तन का कारण
    मौसम में यह बदलाव एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका रेखा के कारण हुआ है, जो उत्तरी छत्तीसगढ़ से लेकर मन्नार की खाड़ी तक फैली हुई है। यह रेखा औसतन समुद्र तल से 0.9 किमी ऊँचाई पर स्थित है और विदर्भ, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु से होकर गुजर रही है।

    रायपुर में आज का मौसम
    Chhattisgarh Weather: रायपुर में आज आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग ने लू की चेतावनी के मद्देनजर लोगों को धूप में बाहर निकलने से बचने और हाइड्रेटेड रहने की सलाह दी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh news chhattisgarh weather chhattisgarh weather news chhattisgarh weather report chhattisgarh weather report today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    राजीव भवन बवाल पर सियासत तेज, एफआईआर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

    जगदलपुर जेल से फरार कैदी बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार महीने बाद हुई गिरफ्तारी

    NEET पेपर लीक पर प्रदेश में सियासी संग्राम, रायपुर में तनाव, बिलासपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    नारायणपुर के साथ बीजापुर उप जेल का होगा उन्नयन, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.