बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मंत्री रामविचार नेताम को अपशब्द कहने के आरोप में कांग्रेस नेता और नवनिर्वाचित जनपद सदस्य मोहम्मद बक्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रामानुजगंज पुलिस ने बुधवार देर शाम उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। जेल ले जाते समय पुलिस ने मोहम्मद बक्स का सड़क पर पैदल मार्च निकाला, जिसमें भाजपा नेता भी शामिल थे।
Holashtak 2025: आज से होलाष्टक, इतने दिनों तक सभी मांगलिक कार्यों पर लगेगा ब्रेक, जानें शुभ मुहूर्त
जानकारी के मुताबिक, रामचंद्रपुर ब्लॉक के जनपद क्षेत्र क्रमांक-12 से चुनाव जीतने वाले जनपद सदस्य मो. बक्स ने 26 फरवरी को रामचंद्रपुर में विजय जुलूस निकाला था। विजय जुलूस की आमसभा में रामचंद्रपुर का परीक्षा सेंटर बदले जाने को लेकर मो. बक्स ने मंत्री रामविचार नेताम को भरे मंच से बेवकूफ कह दिया था।
चुनाव सामग्री वितरण से कर्मचारी अनुपस्थित, 6 कर्मचारियों पर चला प्रशासन का डंडा
वीडियो वायरल होने के बाद मामले की शिकायत भाजपा और भाजयुमो नेताओं ने 4 मार्च को रामानुजगंज थाने में की थी।
Narayanpur Road Accident: अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 ग्रामीणों की मौत, दर्जनों घायल




