Khabarwaad Durg: जिले के जामुल थाना अंतर्गत एक 13 साल के किशोरी की करंट के चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किशोरी सूखे कपड़ों को उतारने के लिए छत पर गई थी। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया है।
Read also: अमित शाह के एडिटेड वीडियो मामले में एक्शन तेज, पुलिस ने इन 3 बड़े नेताओं को भेजा नोटिस
जानकारी के मुताबिक मृतिका की पहचान वैष्णवी k रूप में हुई है। नाबालिग सूखे कपड़े उतारने के लिए छत पर गई ही थी। वह लोहे की छड़ी के सहायता एसएस कपड़े उतार रही थी। तभी लोहे की छड़ी बिजली के तार से टच हो गई। जिससे नाबालिग करंट के चपेट में आ गई और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।
Read also: कोविशील्ड के साइड इफेक्ट का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, जांच के लिए पैनल गठित की मांग
हादसे के वक्त वैष्णवी के माता पिता घर में नहीं थे। जब वह घर लौटे तो वह घर में नहीं दिखी। तब उसकी मम्मी खोजने के लिए छत पर गई। तब उन्होंने देखा की वैष्णवी नीचे जमीन पर पड़ी हुई है। अपनी बेटी को इस हालत में देखकर मां बिलख बिलख कर रोने लगी। रोने की आवाज सुनकर घर में मौजूद सभी लोग दौड़े दौड़े छत पर आए। जिसकी सूचना लोगों ने जामुल थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए भेज दिया।




