दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जेल में कैदी और बंदियों को सुविधा मुहैया कराने के एवज में परिजनों से पैसे लेने वाले जेल प्रहरी दिवाकर सिंह पैंकरा को पद्मनाभपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है…आरोपी जेल प्रहरी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है..आरोपी मूल रूप से जांजगीर-चांपा जिले का रहने वाला है…वतर्मान में केंद्रीय जेल दुर्ग में जेल प्रहरी के पद पर कार्यरत था…आरोपी सभी लोगों से यूपीआई और ऑनलाइन माध्यम से सुविधा के हिसाब से 500 से 2000 हजार रुपए तक की रकम लेता था….फिलहाल पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल और स्टेटमेंट भी जब्त कर लिया है…
बम-बम शेयर बाजार… Sensex 2200 अंक भागा, Reliance-HDFC Bank ने दिखाया दम
इस संबंध में कैदी और बंदियों के परिजनों ने उसके खिलाफ पद्मनाभपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई प्राथमिक जांच में मामला सही पाया जाने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी दिवाकर सिंह पैंकरा को गिरफ्तार कर लिया पूर्व में प्रकरण के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
तेंदुए का शिकार, दो अलग – अलग स्थानों से शव के टुकड़े बरामद, 4 दिन पहले ही कुएं से किए थे रेस्क्यू
पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि पूर्व में प्रकरण के पांच आरोपियों इसराइल कुमार, अजय दीवान,प्रतीक वासनिक,संजय वासनिक एवं लोकेश्वरी साहू को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। विवेचना के दौरान आरोपी प्रतीक वासनिक ने जेल प्रहरी दिवाकर सिंह पैकरा को पैसे भेजना बताया था। प्रकरण में जेल प्रहरी का नाम आने पर जेल प्रशासन के सहयोग से जेल प्रहरी दिवाकर सिंह पैकरा से पूछताछ करने पर बताया कि जेल में निरूद्ध बंदी संदीप वासनिक ने आरोपी प्रतीक वासनिक के माध्यम से इसे पैसा भिजवाया है जो जेल में सामान पहुंचाने के एवज में लिया जाना स्वीकार किया। आरोपी के मोबाइल फोन पे पर रकम आना पाया गया । आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन व स्टेटमेंट जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है




