Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में हाल ही में संपन्न नगर निकाय चुनाव के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की पहली बैठक 22 फरवरी, शनिवार को आयोजित की जाएगी। यह बैठक मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी। बैठक के दौरान आगामी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर चर्चा की जाएगी, जिसमें सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले विधेयकों पर भी मंथन किया जाएगा। इसके अलावा, बैठक में सरकार के आगामी एजेंडे को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। Chhattisgarh News




