Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख

    May 27, 2026

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    May 27, 2026

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    May 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    • हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
    • 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
    • पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, May 31
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मालेगांव ब्लास्ट केस में सभी आरोपी बरी, साध्वी प्रज्ञा बोलीं- आज भगवा की जीत हुई है

    मालेगांव ब्लास्ट केस में सभी आरोपी बरी, साध्वी प्रज्ञा बोलीं- आज भगवा की जीत हुई है

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 31, 2025Updated:July 31, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    मालेगांव ब्लास्ट केस में सभी आरोपी बरी, साध्वी प्रज्ञा बोलीं- आज भगवा की जीत हुई है

    मुंबई। 17 साल पुराने मालेगांव बम विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने इस मामले में नामजद सभी सातों आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। आरोपियों में बीजेपी की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित, मेजर रमेश उपाध्याय, अजय राहिरकर, सुधाकर द्विवेदी, सुधाकर चतुर्वेदी और समीर कुलकर्णी शामिल थे।

    कोर्ट का फैसला और आदेश
    एनआईए कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ आरोप साबित करने में विफल रहा। साथ ही अदालत ने एडीजी एटीएस को आदेश दिया है कि वह आरोपी सुधाकर चतुर्वेदी के घर में विस्फोटक मिलने के मामले की अलग से जांच शुरू करें।

    Read Also-   अमेरिका-भारत व्यापार डील पर ट्रंप का बड़ा ऐलान: 1 अगस्त से भारतीय आयात पर लगेगा 25% टैरिफ

    साध्वी प्रज्ञा का बयान – भगवा को बदनाम करने की साजिश थी
    फैसले के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि, मैंने शुरू से ही कहा था कि बिना ठोस आधार के किसी को आरोपी बनाना अन्याय है। मुझे झूठे केस में फंसाया गया, गिरफ्तार किया गया और शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। मेरा पूरा जीवन बर्बाद हो गया। उन्होंने एक साजिश के तहत भगवा को बदनाम किया, लेकिन आज भगवा और हिंदुत्व की जीत हुई है।

    कर्नल पुरोहित ने जताया अदालत का आभार
    लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित ने कोर्ट का धन्यवाद करते हुए कहा, मैं अदालत का आभार प्रकट करता हूं कि आपने मुझे फिर से अपने देश और संगठन की सेवा करने का अवसर दिया। मैंने कभी किसी संगठन को दोष नहीं दिया, लेकिन कुछ लोगों ने ही जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया। आज का फैसला आम नागरिक के न्याय प्रणाली में विश्वास को पुनः स्थापित करता है।

    Read Also-   समय रहते निपटा लें अपने काम, अगस्त 2025 में बैंक रहेंगे 15 दिन बंद, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट….

    बता दे कि, 29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव में हुए बम धमाके में छह लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों घायल हुए थे। इस मामले की जांच पहले महाराष्ट्र एटीएस ने और बाद में एनआईए ने की थी। यह मामला वर्षों तक सुर्खियों में रहा और ‘भगवा आतंकवाद’ शब्द को लेकर सियासी बहस भी छिड़ी थी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    malegaon blast case malegaon blast case death malegaon blast case news malegaon blasts case malegaon bomb blast case
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.