Khabarwaad Business Desk: भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) में दमदार तेजी का ट्रेंड बना हुआ है। बाजार के बड़े सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। आज बाजार खुलने के साथ ही सेंसेक्स ने 75,124 अंक का नया ऑल टाइम हाई बनाया। वहीं, निफ्टी ने 22,765 अंक का ऑल टाइम हाई बनाया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 124 अंक या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 74,866 अंक और निफ्टी 33 अंक या 0.18 प्रतिशत बढ़कर 22,706 अंक पर था।
बाजार में बढ़ने वाले शेयरों की संख्या अधिक थी। बाजार में आज स्मॉलकैप, मिडकैप और लार्जकैप तीनों ही प्रकार के शेयरों में खरीदारी के ट्रेंड देखा गया है। ऑटो, आईटी, फिन सर्विस, रियल्टी, मीडिया और सर्विस सेक्टर में तेजी है। वहीं,फार्मा, मेटल, एफएमसीजी और पीएसयू शेयरों में गिरावट बनी हुई है।
Read Also: सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों को मिली सफलता, 5 किलो वजन का 1 IED बरामद, किया डिफ्यूज




