Ambikapur Crime News : भटगांव थाना इलाके के डुमरिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर भाजपा कार्यकर्ता संजय यादव पर चाकू से प्राणघातक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपित राम खेलावन यादव को धारा 307 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
भटगांव थाना इलाके के डुमरिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर भाजपा कार्यकर्ता संजय यादव पर चाकू से प्राणघातक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी राम खेलावन यादव को धारा 307 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Read Also: शराब के काले कारोबार पर साय सरकार का सख्त प्रहार : कैबिनेट ने पूर्ववर्ती सरकार की व्यवस्था को किया रद्द; लायसेंस प्रणाली ध्वस्त, अब सिर्फ स्वच्छ व्यापार,
सूरजपुर अंतर्गत ग्राम डुमरिया निवासी घायल की मां रनिया बाई ने बुधवार को भटगांव में दर्ज कराई थी। उसमें बताया था कि उसका पुत्र संजय यादव दो तीन सप्ताह से घर बनाने के लिए मिट्टी की दीवार उठा रहा था। बुधवार शाम को वह दोनों नातियों को साथ लेकर दुकान में सामान लेने गई थी। उसी समय गांव का रामखेलावन यादव वहां पर आया और पुरानी रंजिश पर गाली-गलौज कर चाकू मार देने की धमकी देने लगा। हल्ला सुनकर उसका पुत्र संजय यादव दुकान के पास आया और गाली-गलौज करने से मना करने लगा।
Read Also: सुनहरा मौका:हेल्थ ऑफिसर के 4500 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 40000 रुपये, जुलाई से करें आवेदन
तब रामखेलावन यादव गाली गलौज कर चाकू से मारने की धमकी देते हुए अपने पाकेट से चाकू निकालकर संजय यादव के पेट में चाकू घुसा दिया और वहां से भाग गया। पुलिस ने आरोपित रामखेलावन यादव के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी राम खेलावन यादव पिता स्व. समयलाल यादव उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम डुमरिया, थाना भटगांव को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर उसे गिरफ्तार किया है।
Read Also: तेज रफ्तार कार और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर




