Khabarwaad Korba: घर के पीछे बाड़ी में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया। व्यक्ति की लाश बीही के पेड़ में नायलोन की रस्सी से लटका हुआ मिला था। मामला कोरबा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दुरपा रोड का है।
Read also: लोकसभा इलेक्शन के बाद उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिया इस्तीफा, जानिए वजह?
जानकारी के मुताबिक दुरपा रोड निवासी सीताराम शाह के घर के पीछे हिस्से में बाड़ी है। सोमवार की शाम सीताराम शाह की पत्नी किसी काम से बाड़ी की ओर गई थी। तभी उसने बीही के पेड़ में एक व्यक्ति की लाश देखी। चिल्लाते हुए महिला घर पहुंची और इस बात की जानकारी दी।
Read Also: वाह रे सुरक्षा व्यवस्था…सुरक्षा एजेंसी के पहरेदारों के बीच से ही चोर ले उड़े सिम्स से AC से कॉपर वायर
सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जांच में पता चला कि सीतारा शाह के बाड़ी वाले हिस्से में बाउंड्रीवाल बनाया गया है, जिसकी ऊंचाई कम है। । इसके पीछे गेवरारोड-चांपा रेलखंड की रेल लाइन बिछी हुई है।




