नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अरविंद केजरीवाल डांस एक मंच पर डांस करते दिख रहे हैं। दरअसल ये वीडियो अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल की शादी समारोह का है।
जिंदल पावर लिमिटेड की कोल माइंस में विस्फोट, एक मजदूर की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
बता दें कि हर्षिता केजरीवाल की आज यानी 18 अप्रैल को शादी है। इस वीडियो में अरविंद केजरीवाल मंच पर दिखाई दे रहे हैं और डांस कर रहे हैं। बता दें कि अरविंद केजरीाल की बेटी हर्षिता ने आईआईटी से पढ़ाई की है। उनकी शादी संभव जैन के साथ हो रही है।
अरविंद केजरीवाल की बेटी की शादी का है वीडियो
बता दें कि संभव ने भी दिल्ली आईआईटी से हर्षिता के साथ ही पढ़ाई की है। संभव जैन और हर्षिता ने कुछ ही महीने पहले स्टार्टअप भी शुरू किया था।
IAS Transfer: केंद्र में 20 IAS के ट्रांसफर, छत्तीसगढ़ कैडर 94 बैच की आईएएस निधि छिब्बर बनीं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में सचिव, देखें लिस्ट
बता दें कि 17 अप्रैल को दिल्ली के शंगरीला होटल में हर्षिता और संभव की मेहंदी और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुछ लिमिटेड लोग ही शामिल हुए, जिसमें पंजाब के सीएम भगवंत मान, दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया। जानकारी के मुताबिक, 20 अप्रैल को हर्षिता केजरीवाल और संभव जैन के रिसेप्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।




