रायपुर। राजधानी के गुढियारी क्षेत्र में युवक के किडनैपिंग की कोशिश की गई है। बाइक और स्कार्पियो सवार कुछ युवकों ने युवक को उठाया और फिर उसके साथ मारपीट कर उसे बीच रस्ते छोड़कर फरार हो गया।
पीड़ित युवक की शिकायत पर गुढियारी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं
जानकारी के मुताबिक़ मनजीत गैंग के गुर्गे बताए जा रहे है मनजीत गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का निगरानी बदमाश है जुआ-सट्टा-गांजा जैसे काम से जुड़ा हुआ है। आरोपी सभी फरार है पुलिस अभी तलाश कर रही है।




