मनेन्द्रगढ़। जिले के कटकोना मतदान केंद्र में मतपेटी लूटने का मामला सामने आया है..पुलिल ने इस मामले में 7 नामजद सहित 100 के खिलाफ मामला दर्ज किया है. प्रार्थी योगेश्वर सिंह निवासी ग्राम तामडांड ने
नक्सलियों की कायराना करतूत, 2 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, शिक्षादूत भी शामिल
आरोपी राम सिंह, राम अधार, दिनेश वियार, आरत, शिवकुमार, भजन, जगत समेत 100 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायती पत्र दिया था. जिसमें उन्होंने बताया कि. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान केन्द्र कमांक 26 अतिरिक्त भवन कटकोना में सैनिक भाल चन्द के साथ पीठासीन अधिकारी मुकदेव राम भगत की मतदान दलों के साथ ड्यूटी लगी थी. 17 फरवरी को मतदान की समाप्ति के बाद शाम को मतपेटियों को अंदर रखा गया था…इस बीच कुछ लोगों ने मतगणना स्थल का विद्युत कट कर दिया..और आरोपियों ने अभद्रतापूर्ण व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी.
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, दूसरे चरण का मतदान जारी, इस वार्ड में दोबारा हो रहा मतदान
प्रार्थी वनरक्षक योगेश्वर सिंह एवं सैनिक भाल चन्द को मारपीट करते हुये मतदान केन्द्र का दरवाजा को तोडते हुये चार आरोपियों द्वारा मतदान केन्द्र कक्ष के अन्दर घुसकर मतदान पेटी को लुटने का प्रयास करने लगे, जब सुरक्ष कर्मियों द्वारा मतदान पेटी को ले जाने के लिये मना किये तो आरोपियों द्वारा दौड़ा दौड़ा कर पीटने लगे और जब पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी बीच बचाव करने आयी, तो पुलि पार्टी के उपर हमला किये है। बड़ी मुश्किल से जान बचा पाये है कि प्रार्थी के लिखि शिकायत पर थाना खडगवां में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 31/2025 धारा 191(2), 296, 351(2), 115, 132, 324(3), 333, 62 बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया गया है।




