Awadh Ojha join AAP: यूपीएससी के प्रसिद्ध शिक्षक और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) ज्वाइन कर ली। पार्टी मुख्यालयमें आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
Read Also- BSF में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, कांस्टेबल पदों पर निकली भर्ती, पढ़ें पूरी डिटेल
Awadh Ojha join AAP: दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अवध ओझा दिल्ली से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। इस संदर्भ में अरविंद केजरीवाल ने सोमवार दोपहर एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस की और ओझा सर का पार्टी में स्वागत किया। अरविंद केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली की शिक्षा क्रांति से प्रभावित होकर शिक्षा क्षेत्र के दिग्गज अवध ओझा जी आज आम आदमी पार्टी परिवार का हिस्सा बन रहे हैं। हम उन्हें अपने प्रयासों को और आगे बढ़ाने के लिए पार्टी में शामिल होने के लिए स्वागत करते हैं।”
Read Also- कांग्रेस नेता हरितवाल और पूर्व मेयर में धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, निकाय चुनाव की मीटिंग में बैज के सामने ही भिड़े…
Awadh Ojha join AAP: अवध ओझा ने पार्टी में शामिल होते हुए कहा, “मेरा पार्टी से जुड़ने का मुख्य उद्देश्य शिक्षा क्षेत्र का विकास करना है। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने मुझे राजनीति में आकर शिक्षा के क्षेत्र में काम करने का मौका दिया है। यह मेरे राजनीतिक करियर की शुरुआत है, और मेरा मुख्य फोकस शिक्षा क्षेत्र के विकास पर रहेगा।”
Read Also- Breaking News : IPS अफसर की सड़क हादसे में मौत, पढ़े पूरी खबर..
इसके साथ ही, ओझा ने यह भी स्पष्ट किया कि वे पहले चुनाव न लड़ने का विचार रखते थे, लेकिन अब राजनीति में आने का निर्णय लिया है। 2022 में एक इंटरव्यू में उन्होंने यह कहा था कि वह कभी चुनाव नहीं लड़ेंगे, हालांकि, राज्यसभा के लिए ऑफर मिलने पर वे इसे स्वीकार कर सकते हैं।




