Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुख्यमंत्री मोहन यादव की सौगात, अतिथि शिक्षकों को 10 CL देने का निर्णय

    July 25, 2026

    CGPSC भर्ती घोटाला : ED ने टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर सौंपा

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM विष्णुदेव साय- राष्ट्रहित सर्वोपरि, उनका निर्णय प्रेरणादायी

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री मोहन यादव की सौगात, अतिथि शिक्षकों को 10 CL देने का निर्णय
    • CGPSC भर्ती घोटाला : ED ने टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर सौंपा
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM विष्णुदेव साय- राष्ट्रहित सर्वोपरि, उनका निर्णय प्रेरणादायी
    • शराब घोटाला केस: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की न्यायिक हिरासत 5 अगस्त तक बढ़ी
    • धमतरी में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 53 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार
    • धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में आए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, बोले- इस्तीफा वापस लिया जाए
    • ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जरूरी’— धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया
    • ‘देश के युवाओं ने सरकार को झुकाया’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले दीपक बैज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, July 26
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » सुकमा का बड़ेसट्टी बना छत्तीसगढ़ का पहला नक्सल मुक्त गांव, नई आत्मसमर्पण नीति और पंचायत योजना के तहत मिलेगा 1 करोड़ रुपये का विकास फंड

    सुकमा का बड़ेसट्टी बना छत्तीसगढ़ का पहला नक्सल मुक्त गांव, नई आत्मसमर्पण नीति और पंचायत योजना के तहत मिलेगा 1 करोड़ रुपये का विकास फंड

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareApril 20, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    सुकमा का बड़ेसट्टी बना छत्तीसगढ़ का पहला नक्सल मुक्त गांव

    सुकमा। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के बड़ेसट्टी गांव ने इतिहास रच दिया है। यह गांव छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त होने वाला पहला गांव बन गया है। शुक्रवार को गांव में 11 नक्सलियों के आत्मसमर्पण के साथ यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई। गांव को नक्सलमुक्त घोषित करने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और इसे क्षेत्र में शांति और विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया।

    एक करोड़ की विकास राशि मिलेगी
    सरकारी अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ की नई नक्सल आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति-2025 के अंतर्गत ‘इलवद पंचायत योजना’ में उन ग्राम पंचायतों को एक करोड़ रुपये की विकास राशि दी जाएगी, जो आत्मसमर्पण को प्रोत्साहित कर नक्सलमुक्त होने का प्रस्ताव पारित करेंगी।

    Read Also-  10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम मई के पहले सप्ताह में होंगे घोषित, मूल्यांकन कार्य पूर्ण, परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में

    पंचायत और पुलिस की अहम भूमिका
    बड़ेसट्टी के सरपंच कलमू जोगा (33) ने बताया कि स्थानीय पुलिस और पंचायत के सहयोग से गांव में नक्सलियों को मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि यह प्रयास पिछले कुछ वर्षों से लगातार किया जा रहा था, जिसका अब सकारात्मक परिणाम सामने आया है।

    2021 में रखी थी शांति की नींव
    गांव ने 2021 में शांति की दिशा में पहला कदम बढ़ाया था। उसी वर्ष छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (CAF) की पहली बटालियन का कैंप बड़ेसट्टी में स्थापित किया गया। कंपनी कमांडर जमुना कुमार रजक ने बताया कि कैंप लगने के बाद गांव में सड़क का निर्माण हुआ और धीरे-धीरे विकास कार्य शुरू हुए। इससे नक्सली गतिविधियों में गिरावट आई।

    Read Also-  महिला की हत्या की गुत्थी सुलझी : जेठ गिरफ्तार, चरित्र शंका में दिया वारदात को अंजाम

    गांव में दिखने लगे विकास के संकेत
    आज बड़ेसट्टी की आठ बस्तियों में से छह में बिजली की आपूर्ति हो चुकी है। शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसे बुनियादी ढांचे में सुधार देखा जा रहा है। आने वाले समय में यहां और भी विकास कार्य किए जाएंगे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh hindi news chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news today chhattisgarh today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    जगदलपुर जेल से फरार कैदी बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार महीने बाद हुई गिरफ्तारी

    नारायणपुर के साथ बीजापुर उप जेल का होगा उन्नयन, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…

    एक करोड़ के दुर्घटना बीमा दावे में कथित गड़बड़ी, पुलिस अधिकारी गिरफ्तार, अधिवक्ता की तलाश जारी

    राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का विस्तार, छत्तीसगढ़ के चार संभागों में होंगे आयोजन

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.