Balrampur Latest News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में प्रसव के दौरान ओवर ब्लीडिंग होने से ड्यूटी नर्स भड़क गई। प्रसव वार्ड गंदा हो गया कहकर नर्स ने महिला के परिजनों से बेड और फर्श धुलवाया। वाड्रफनगर में गैना गांव से महिला शांति प्रसव के लिए अस्पताल पहुंची थी। प्रसव के दौरान महिला को अत्यधिक रक्तस्राव (ओवर ब्लीडिंग) होने लगी, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। हालांकि, अब महिला और बच्चा स्वस्थ हैं।
प्रसव वार्ड की सफाई के लिए मजबूर किया- परिजन
महिला के परिजनों का कहना है कि इस तनावपूर्ण स्थिति के दौरान ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स अनीता सिंह और अनीता मिंस भड़क गई। नर्सों ने गंदगी का हवाला देकर परिजनों को प्रसव वार्ड की सफाई करने के लिए मजबूर किया। गर्भवती महिला के साथ आई बसंती सिंह ने बताया कि नर्स ने उनसे कहा कि साफ-सफाई करने के बाद अस्पताल से जाना। इसके बाद उन्होंने बेड और फर्श की सफाई की।
Read Also- पटवारी को रिश्वत देने युवक ने कलेक्टर से मांगा उधार, कहा- मैं गरीब घूस देने में असमर्थ, नक्शा दुरुस्त करने मांग रहे पैसे
सफाई व्यवस्था पर सवाल
Balrampur Latest News: परिजनों ने बताया कि अस्पताल में साफ-सफाई करने वाला कोई नहीं था। गंभीर स्थिति में भी अस्पताल का स्टाफ संवेदनहीन बना रहा और वार्ड की सफाई के लिए कर्मचारियों की व्यवस्था करने की बजाय परिजनों पर ही जिम्मेदारी डाल दी गई।
नर्स पर कार्रवाई की मांग
घटना के बाद महिला के परिजनों ने अधिकारियों से इस मामले की शिकायत की। उनका कहना है कि दोषी नर्स और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
Read Also- BSUP कॉलोनियों में छिपे 13 बदमाश गिरफ्तार, विभिन्न वारदातों को दे चुके अंजाम
जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई- BMO
Balrampur Latest News: बीएमओ शशांक गुप्ता, वाड्रफनगर ने कहा कि 5 नवंबर को डिलिवरी हुई थी। परिजनों के माध्यम से पता चला कि स्टाफ नर्सों ने उनसे साफ-सफाई करवाई है। परिजनों और नर्सों का बयान लेकर जांच करवाई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उन पर कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में सफाई व्यवस्था की कमी पर शशांक गुप्ता ने कहा कि प्रसव वार्ड के लिए एक कर्मचारी है। मेडिकल वेस्टेज के साफ-सफाई की जिम्मा उन पर है।




