Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग

    July 23, 2026

    स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय

    July 23, 2026

    NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग
    • स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय
    • NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया
    • छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ हुआ ऐतिहासिक एमओयू
    • 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
    • रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया किसानों की फसल खरीदारी का मुद्दा
    • डिजिटल सुशासन की राह पर छत्तीसगढ़: सेवा सेतु पर 35 विभागों की 564 सेवाएं, AI और भारतनेट से मिलेगी नई रफ्तार
    • अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » शेख हसीना अब भी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री!, ढाई महीने बाद राष्ट्रपति ने कहा- मुझे नहीं मिला उनका इस्तीफा, नहीं होगा चुनाव

    शेख हसीना अब भी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री!, ढाई महीने बाद राष्ट्रपति ने कहा- मुझे नहीं मिला उनका इस्तीफा, नहीं होगा चुनाव

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 22, 2024Updated:October 22, 2024 trending No Comments4 Mins Read
    Bangladesh President Mohammed Shahabuddin On Sheikh Hasina
    Bangladesh President Mohammed Shahabuddin On Sheikh Hasina

    Bangladesh President Mohammed Shahabuddin On Sheikh Hasina: बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के एक दावे ने बांग्लादेश की राजनीति में सनसनी मचा दी है। पूर्व पीएम शेख हसीना के तख्तापलट के ढाई महीने बाद मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दावा किया कि उन्हें शेख हसीना का इस्तीफा नहीं मिला है। ऐसे में बांग्लादेश में प्रधानमंत्री का चुनाव कराना संभव नहीं है। मोहम्मद शाहबुद्दीन के दावे ने सियासत में बवाल मचा दिया है। वहीं इससे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या शेख हसीना अब भी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हैं? क्या इसलिए ही भारत हसीना को अपने यहां शरण दिए हैं कि सही मौका मिलते ही हसीना को फिर से बांग्लादेश की सियासत में एंट्री करवा सके।

    राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने कहा कि उन्हें यह सुनने में आया था कि हसीना ने इस्तीफा दे दिया है। कई प्रयासों के बावजूद, वह कोई दस्तावेज ढूंढने में असफल रहे। राष्ट्रपति ने कहा कि शायद उनके पास समय नहीं था।

    Read Also-  शेख हसीना के खिलाफ गिरफ्तारी वांरट जारी, 18 नवंबर तक पेश करने का आदेश, अब क्या करेगा भारत?

    Bangladesh President Mohammed Shahabuddin On Sheikh Hasina:  एक साक्षात्कार के मुताबिक, उन्होंने बताया कि 5 अगस्त को हसीना के निवास से उनके कार्यालय में फोन आया था कि वह उनसे मिलने आएंगी, लेकिन एक घंटे के भीतर ही दूसरा फोन आया कि वह नहीं आ पाएंगी। इसके बाद, उन्होंने सैन्य सचिव जनरल अदिल से संपर्क किया, लेकिन उन्हें भी कोई जानकारी नहीं थी।

    राष्ट्रपति ने कहा, ‘हर जगह अशांति की खबरें थीं…मैंने अपने सैन्य सचिव जनरल आदिल (मेजर जनरल मोहम्मद आदिल चौधरी) से इस पर गौर करने के लिए कहा। उनके पास भी कोई जानकारी नहीं थी। हम इंतजार कर रहे थे और टीवी स्क्रॉल देख रहे थे। कोई खबर नहीं थी। एक समय, मैंने सुना कि वह (हसीना) मुझे बताए बिना देश छोड़कर चली गई।

    Read Also-  ब्रिक्स समिट के लिये PM मोदी रूस रवाना, आज पुतिन से मिलेंगे, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी हो सकती है मुलाकात, जाने और क्या है खास

    मैं तो खुद उनसे पूछ रहा था
    राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने आगे कहा, ‘‘जब सेना प्रमुख जनरल वाकर बंगभवन आए, तो मैंने यह जानने की कोशिश की कि क्या प्रधानमंत्री ने इस्तीफ़ा दे दिया है। जवाब यही था- उन्होंने सुना है कि उन्होंने इस्तीफ़ा दे दिया है, लेकिन शायद उन्हें हमें सूचित करने का समय नहीं मिला। जब सब कुछ नियंत्रण में था, तो एक दिन कैबिनेट सचिव इस्तीफ़े की प्रति लेने आए। मैंने उनसे कहा कि मैं भी इसकी तलाश कर रहा हूँ।’’ उन्होंने कहा कि इस पर अब बहस करने का कोई मतलब नहीं है; हसीना जा चुकी हैं और यह सच है। राष्ट्रपति के बयान के बाद अब एक नया विवाद शुरू हो चुका है, क्योंकि वह नए प्रधानमंत्री मोहम्मद युनूस को शपथ भी दिला चुके हैं।

    ढाका ट्रिब्यून अखबार ने भी लगाई मुहर
    ‘ढाका ट्रिब्यून’ (Dhaka Tribune) अखबार ने बांग्ला दैनिक ‘मनाब जमीन’ के साथ राष्ट्रपति के इंटरव्यू के कुछ अंशों का हवाला देते हुए सोमवार को लिखा कि राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने कहा कि उन्होंने सुना है कि हसीना ने बांग्लादेश छोड़ने से पहले प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन उनके पास इसका कोई दस्तावेजी सबूत नहीं है।

    Read Also-  जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के प्रस्ताव को LG ने किया मंजूर, अब केंद्र सरकार करेगी अंतिम फैसला

    Bangladesh President Mohammed Shahabuddin On Sheikh Hasina:  अखबर ने आगे लिखा कि- पांच अगस्त की घटना का विवरण देते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि सुबह करीब 10:30 बजे हसीना के आवास से बंगभवन को फोन आया और बताया गया कि शेख हसीना उनसे मुलाकात करेंगी। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘यह सुनकर बंगभवन में तैयारियां शुरू हो गईं। एक घंटे के भीतर ही एक और कॉल आई, जिसमें कहा गया कि वह नहीं आ रही हैं। मैंने अपने सैन्य सचिव जनरल आदिल (मेजर जनरल मोहम्मद आदिल चौधरी) से इसे देखने को कहा। उनके पास भी कोई जानकारी नहीं थी। हम इंतजार कर रहे थे और टीवी देख रहे थे। कहीं कोई खबर नहीं थी। फिर, मैंने सुना कि वह (हसीना) मुझे बताए बिना देश छोड़कर चली गई हैं। मैं आपको सच बता रहा हूं। आजतक उनका इस्तीफा मुझे नहीं मिला है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bangladesh bangladesh news bangladesh pm sheikh hasina mohammed shahabuddin president shahabuddin sheikh hasina sheikh hasina bangladesh sheikh hasina news sheikh hasina resignation sheikh hasina resigns
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    भारत की बढ़ती वैज्ञानिक क्षमता और नवाचार का सशक्त प्रतीक है विक्रम-1 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    भारत ने रचा इतिहास, पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ का सफल प्रक्षेपण

    NEET आंदोलन में शामिल हुए अमित जोगी, भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक से की मुलाकात

    तेलंगाना में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, माओवादियों का विस्फोटक डंप बरामद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.