BRICS Summit 2024 : पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ब्रिक्स समिट (BRICS Summit) में शामिल होने के लिये रूस (Russia) के कजान (Kazan) शहर रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी सुबह 7 बजे अपने विशेष विमान से रूस के लिए रवाना हुए। उनका यह दौरा 2 दिन का होगा। पीएम मोदी आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से मिलेंगे। वहीं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) से भी मुलाकात हो सकती है।
रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने कहा है कि पीएम मोदी कजान में BRICS सदस्य देशों के समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। आज तक के साथ विशेष बातचीत में विनय कुमार ने कहा,’इस सम्मेलन में आर्थिक सहयोग, जलवायु परिवर्तन और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने पर जोर होगा।
4 महीने में दूसरी बार रूस दौरे पर जा रहे पीएम मोदी
PM मोदी पिछले 4 महीने में दूसरी बार रूस दौरे पर जा रहे हैं। इससे पहले वे जुलाई में भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। PM आज शाम को BRICS लीडर्स के साथ डिनर में शामिल होंगे। रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिलेंगे। उनकी कई लीडर्स के साथ अनौपचारिक बातचीत भी हो सकती है।




