Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    दिल्ली दौरे से लौटे पीसीसी चीफ दीपक बैज, संगठन विस्तार और भाजपा सरकार पर साधा निशाना

    July 30, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारी वर्षा को देखते हुए सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

    July 30, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में प्रमुख रेल परियोजनाओं को गति देने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की विस्तृत चर्चा

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दिल्ली दौरे से लौटे पीसीसी चीफ दीपक बैज, संगठन विस्तार और भाजपा सरकार पर साधा निशाना
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारी वर्षा को देखते हुए सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में प्रमुख रेल परियोजनाओं को गति देने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की विस्तृत चर्चा
    • जलापूर्ति योजनाओं के संचालन व रखरखाव पर राज्य स्तरीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
    • महानदी विवाद नहीं, छत्तीसगढ़-ओडिशा की साझा समृद्धि का आधार बने : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान
    • ‘मलेरिया से एक भी मौत न हो, यही लक्ष्य’ : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रेखांकित करेगी ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला जगदलपुर में होगी आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 30
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » क्या लॉजिक है रे बाबा :  मोबाइल की किस्त पटाने के लिए बने सिगरेट चोर, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

    क्या लॉजिक है रे बाबा :  मोबाइल की किस्त पटाने के लिए बने सिगरेट चोर, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareFebruary 12, 2025 अपराध No Comments2 Mins Read

    भोपाल। राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र में हुई कीमती सिगरेट की अजीबोगरीब चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने सीसीटीवी की चेन बनाकर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने सिगरेट की चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों आरोपी ब्रांडेड कंपनियों के महंगे मोबाइल फोन चलाने का शौक रखते थे, और उन्होंने महंगे मोबाइल फाइनेंस पर लिए थे। लेकिन बेरोजगार होने की वह से वह मोबाइल की किस्त नहीं चुका पा रहे थे। जिसके चलते उन्होंने सिगरेट चोरी करने की योजना बनाई थी।

    टीआई टीटी नगर सुधीर अरजरिया ने बताया कि यह बीती 9 तारीख को बाणगंगा क्षेत्र में संचालित होने वाली पान की दुकान में दो युवकों ने धावा बोलकर वहां रखी महंगी सिगरेट, पान मसाला और नगदी चुरा लिए थे। जब दुकान मालिक ने सुबह दुकान खोली तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। दुकान मालिक ने पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की उसके बाद आसपास के फुटेज खंगालने पर दो संदिग्ध आरोपी दुकान में घुसते हुए नजर आए। हुलिए के आधार पर मनोज और आनंद को गिरफ्तार किया गया।

     दोनों आरोपियों के पास से चोरी का माल बरामद

    उन्होंने पूछताछ के दौरान बाढ़गंगा क्षेत्र की पान की दुकान में चोरी करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से चोरी किया माल बरामद कर उन्हें रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि दोनों ही आरोपियों के विरुद्ध पहले का कोई बड़ा आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। दोनों ही आरोपी आईफोन और सैमसंग जैसी ब्रांडेड कंपनियों के महंगे मोबाइल चलाने का शौक रखते थे और उन्होंने मोबाइल फाइनेंस करवाया था।

    मोबाइल की किस्त समय पर नहीं चुका पाए

     लेकिन वह मोबाइल की किस्त समय पर नहीं चुका पा रहे थे। इसलिए उन्होंने चोरी करने की योजना बनाई। उस दौरान उन्हें आइडिया आया कि बाणगंगा क्षेत्र में संचालित होने वाली पान की दुकान में महंगी सिगरेट का विक्रय होता है। इस आईडिया के आधार पर उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से दुकान के ताले चटका कर वहां रखी कीमती सिगरेटों को पार कर दिया।

    वह महंगी सिगरेटों को बेचकर अपने मोबाइल की किस्त चुका पाते उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया है। पुलिस अब दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर और पूछताछ कर रही है,पूछताछ में अन्य चोरियों का भी खुलासा होने की उम्मीद है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    aaj tak news aajtak news bhopal bhopal bulldozer action bhopal ke samachar bhopal news bhopal news in hindi bhopal samachar bhopal viral news breaking news bulldozer action in bhopal bulldozer action in mp news bulldozer action news cg news clean news mp hindi news latest news live news madhya pradesh news madhya pradesh news aaj ki madhya pradesh news live madhya pradesh news today mp live news mp news today news top news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कार का शीशा तोड़कर ₹4.90 लाख लेकर फरार हुए चोर, पुलिस जांच में जुटी

    डोंगरगढ़ में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से युवक की हत्या

    शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    शेयर मार्केट में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 2 करोड़ से अधिक की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार

    जगदलपुर जेल से फरार कैदी बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार महीने बाद हुई गिरफ्तारी

    अपहरण, लूट और हत्या मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद, 10-10 हजार का जुर्माना

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.