गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोटमी चौकी क्षेत्र के पथर्रा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 2 मई को बेटी की डोली उठने की तैयारियों में जुटे एक पिता के सारे सपने उस वक्त राख हो गए,
CG Weather News : मौसम ने ली करवट, इन जिलों में तेज गरज चमक के साथ होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी
जब तड़के एक किराना और मनिहारी की दुकान में लगी भीषण आग ने न सिर्फ दुकान का सामान, बल्कि बेटी की शादी के लिए जोड़ा गया हर सामान भी अपनी चपेट में ले लिया। अब परिवार के सामने सवाल है अब दामाद को क्या देंगे, डोली कैसे उठेगी?
Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह ने जॉइन किया Mumbai Indians का स्क्वॉड, इस मुकाबले से करेंगे कमबैक!
बता दें कि यह दुखद घटना रविवार तड़के 4 बजे की है, जब पथर्रा गांव में स्थित दुकान और उससे सटे घर में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। सोते हुए परिवार को बच्चों की चीख-पुकार ने जगाया। धुआं देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत दुकान मालिक और परिजनों को सूचना दी।
आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक आग ने सबकुछ तबाह कर दिया था। दुकान का सामान, घर का जरूरी सामान और बेटी की शादी के लिए रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।




