भिलाई। दुर्ग जिले के IDFC फर्स्ट बैंक फाइनेंस डिपार्टमेंट के कर्मचारियों की गुंडागर्दी सामने आई है….किस्त न पटाने पर युवक पर जानलेवा हमला कर दिया. सिर पर डंडे से वारकर और मौके से फरार हो गए. घायल युवक को सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां उसका इला जारी है। घटना सुपेला थाना क्षेत्र के फरीदनगर की है।
CBSE Changed Exam Centers: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर.. अचानक बदले गए परीक्षा केंद्र, अब ये होगा नया सेंटर
जानकारी के मुताबिक फरीदनगर निजामी चौक निवासी सैफअली ने बताया कि देर रात जानकारी मिली कि फारुख से फाइनेंस वालों का झगड़ा हुआ है। इसके बाद फारुख को बाइक में बैठाकर सुपेला थाना लाया गया। वहां से पुलिसवालों ने उसे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। सैफअली फारुख को लेकर सुपेला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां से उपचार के बाद फारुख सुपेला थाने पहुंचा और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई।




