Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 30
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » दिल्ली ब्लास्ट पर भूपेश बघेल का तीखा वार, बोले- गृह मंत्री जिम्मेदारी लें या इस्तीफा दें!

    दिल्ली ब्लास्ट पर भूपेश बघेल का तीखा वार, बोले- गृह मंत्री जिम्मेदारी लें या इस्तीफा दें!

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 11, 2025 राजनीति No Comments2 Mins Read

    रायपुर। राजधानी दिल्ली में सोमवार की शाम लाल किले के पास हुए बम ब्लास्ट ने पूरे देश को हिला दिया है। इस धमाके में कई लोग घायल हुए हैं, जिनकी संख्या को लेकर अब तक स्पष्ट आंकड़े सामने नहीं आए हैं। शुरुआती जानकारी में इसे गैस सिलेंडर विस्फोट बताया गया था, लेकिन बाद में इसे विस्फोटक सामग्री से जुड़ा मामला माना जा रहा है।

    घटना के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तत्काल इस्तीफे की मांग की है। बघेल ने कहा कि जब इतनी गंभीर सुरक्षा घटना हुई, उस समय गृह मंत्री देश की राजधानी में सुरक्षा सुनिश्चित करने के बजाय बिहार में चुनाव प्रचार में व्यस्त थे।

    जगदलपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान बघेल ने इस हमले को मानवता के खिलाफ अपराध बताया और मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है।

    Read Also-  दिल्ली ब्लास्ट जांच: जैश-ए-मोहम्मद का महिला विंग बेनकाब, डॉ शाहीन को मिली थी भारत कमान 

    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में हाल के वर्षों में कई आतंकी घटनाएं हुई हैं, लेकिन सरकार उनसे सबक नहीं ले रही। उन्होंने सवाल उठाया कि पुलवामा में 300–400 किलो आरडीएक्स कहां से आया, और पहलगाम में आतंकवादी कैसे घुस आए। बघेल ने यह भी कहा कि सुरक्षा एजेंसियां अपना असली काम छोड़कर विपक्षी नेताओं और पत्रकारों की जासूसी में लगी हुई हैं, जबकि उनका मुख्य कार्य आतंकवादियों को पकड़ना होना चाहिए।

    बघेल ने कहा कि जब राजधानी में इतनी बड़ी सुरक्षा चूक हुई, तब गृह मंत्री सीसीटीवी कैमरे बंद कर चुनाव प्रचार में व्यस्त थे। उन्होंने कहा, यह बेहद गंभीर लापरवाही है। गृह मंत्री को इस घटना की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg political news cg political news today chhattisgarh political news political news political news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को मतदान, एक-एक सीट भाजपा और कांग्रेस के खाते में जाना तय

    अमृत धारा महोत्सव बना “अंदरूनी महाभारत”: मंच पर कम, गेट पर ज्यादा भीड़

    सूरजपुर में कांग्रेस की सियासत गर्म, 17 पदाधिकारियों का सामूहिक इस्तीफा

    पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत तीन कांग्रेस नेताओं पर 500 करोड़ के मानहानि का केस दर्ज

    कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी पर मंत्री श्याम बिहारी का बड़ा बयान, कहा – कब कितने विकेट गिर जाए यह कहना मुश्किल

    मंत्री राजेश और MLA सुशांत ने टी एस बाबा से की मुलाकात, पैर छूकर दोनों लिए आशीर्वाद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.