Khabarwaad Mahasamund: इंटर स्टेट चेकपोस्ट पर एक महिन्द्रा थार से पुलि ने पांच लाख रुपए कैश बरामद किए। कोई दस्तावेज पेश नहीं करने पर पुलिस ने रकम को जब्त कर लिया है। पुलिस ने यह कार्यवाही मुखबिर की सूचना पर की है।
ReadAlso: भारी मात्रा में नकली फेवीक्विक के साथ इंडोनेशिया की सिगरेट बरामद, जानिए कहां हुई कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह रेहटी खोल चेकपोस्ट पर बरगढ़ ओडिशा पासिंग महिन्द्रा थार क्रमांक OD – 17 AA 5761 छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। तभी सिंघोड़ा पुलिस ने थार को रोका और पूछताछ की। कार चालक ने अपना नाम अंशुमान प्रधान (24) बताया। पुलिस की टीम के द्वारा वाहन की तलाशी लिया गया, तो बीच सीट में रखे एक बैग से 5 लाख 26 हजार 400 रुपए कैश मिला। वाहन चालक ने रुपए के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। पुलिस ने कैश को बरामद कर लिया।
Read Also: एप्पल की वॉर्निंग, भारत सहित 92 देशों में आईफोन यूजर्स पर मंडरा रहा ये खतरा




