Khabarwaad sakti: सक्ती में एफएसटी की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक कार से साढ़े 11 लाख रुपए बरामद किए हैं। जिसके बाद एफएसटी टीम के अधिकारियो ने रुपए जप्त कर आयकर विभाग को सौंप दिया।
Read also: तिल्दा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरा युवक, ट्रेन की चपेट में आकर एक पैर कटा
मिली जानकारी के अनुसार चांपा के व्यापारी अनूप कुमार अग्रवाल अपनी कार से रकम लेकर रायगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी बीच लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के बॉर्डर एरिया में स्थापित एफएसटी चेक प्वाइंट में कार की तलाशी ली गई। जिसमे व्यापारी के कार की सीट के नीचे एक बैग से साढ़े 11 लाख रुपए नगद पाए गए हैं। अधिकारियो ने रुपए के संबंध में कागजात मांगे, मगर व्यापारी के पास कोई दस्तावेज मौजूद नहीं थे।




