अहमदाबाद। गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने एक बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा करते हुए अल कायदा इन इंडियन सबकॉंटिनेंट (AQIS) से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में ATS ने कुल चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जो भारत में बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे।
CG NEWS: नशीली दवाओं की अवैध बिक्री का खुलासा, 14 मेडिकल दुकानों को नोटिस जारी
तीन राज्यों से हुई गिरफ्तारी
गुजरात ATS अधिकारियों के मुताबिक, चारों संदिग्धों में से दो को गुजरात, एक को दिल्ली और एक को नोएडा (उत्तर प्रदेश) से पकड़ा गया है। ये सभी आतंकवादी AQIS से सीधे जुड़े बताए जा रहे हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
- सैफुल्लाह कुरैशी (पिता: मोहम्मद रफीक)
- मोहम्मद फर्दीन (पिता: मोहम्मद रईस)
- मोहम्मद फैक (पिता: मोहम्मद रिजवान)
(चौथे आरोपी की पहचान फिलहाल गोपनीय रखी गई है)
टारगेट था भारत में बड़ा आतंकी हमला
ATS के मुताबिक, सभी आरोपियों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है और ये भारत में बड़े पैमाने पर आतंकी हमले की योजना बना रहे थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये आतंकी सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए AQIS के संपर्क में थे और उन्हें ट्रेनिंग व दिशा-निर्देश मिल रहे थे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामने आएगी विस्तृत जानकारी
ATS के डीआईजी सुनील जोशी ने बताया कि फिलहाल मामले की गहराई से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस ऑपरेशन से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी




