Big Raid of GST Department : स्टेट जीएसटी विभाग ने राजधानी रायपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना ई-वे बिल के पहुंचे सामान पर शिकंजा कसा है। आज जीएसटी विभाग की टीम ने नागपुर से लाए गए दो ट्रकों को जब्त कर लिया, जिनमें मोबाइल एसेसरी, स्पीकर, स्मार्टवॉच और कपड़े का माल था।
सूत्रों के अनुसार, यह खेप लगभग दो दर्जन कारोबारियों द्वारा मंगवाई गई थी। परंतु, जीएसटी नियमों का उल्लंघन करते हुए ई-वे बिल के बिना यह माल रायपुर पहुंचा, जिस पर स्टेट जीएसटी विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई की। विभाग ने दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।




