Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, कोलाहल नियंत्रण कानून में होंगे बड़े बदलाव

    August 3, 2026

    ट्रेंडिंग सॉन्ग के जरिए कांग्रेस का हमला, स्मार्ट मीटर और बिजली बिल पर उठाए सवाल

    August 3, 2026

    स्वच्छ ऊर्जा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम, CBG नीति 2026 के क्रियान्वयन की समीक्षा

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, कोलाहल नियंत्रण कानून में होंगे बड़े बदलाव
    • ट्रेंडिंग सॉन्ग के जरिए कांग्रेस का हमला, स्मार्ट मीटर और बिजली बिल पर उठाए सवाल
    • स्वच्छ ऊर्जा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम, CBG नीति 2026 के क्रियान्वयन की समीक्षा
    • पांच दिवसीय संभागीय सरस मेला का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया उद्घाटन
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘दिव्यांग’ शब्द देकर सम्मान और आत्मगौरव का नया भाव दिया : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का मुख्यमंत्री निवास में भव्य स्वागत
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात
    • गर्मी-उमस से राहत के संकेत, छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, August 4
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रायपुर से गिरफ्तार बांग्लादेशी दंपत्ति को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, ऐसे हुआ था भारत में दाखिल

    रायपुर से गिरफ्तार बांग्लादेशी दंपत्ति को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, ऐसे हुआ था भारत में दाखिल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 14, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    रायपुर से गिरफ्तार बांग्लादेशी दंपत्ति को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
    रायपुर से गिरफ्तार बांग्लादेशी दंपत्ति को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

    रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मनगर इलाके में पुलिस ने एक बांग्लादेशी दंपत्ति को अवैध रूप से भारत में निवास करते हुए गिरफ्तार किया है। यह दंपत्ति बीते 10 वर्षों से रायपुर में रह रहा था और अंडा ठेला लगाकर जीवनयापन कर रहा था। पुलिस ने इनके पास से चार भारतीय पासपोर्ट, दो आधार कार्ड और एक मोबाइल फोन जब्त किया है।

    शनिवार को एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक बांग्लादेशी नागरिक अपने परिवार के साथ टिकरापारा क्षेत्र के धरम नगर में अवैधानिक रूप से रह रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध के ठिकाने पर दबिश दी।

    Read Also-  रायपुर: फर्जी दस्तावेजों के जरिए रह रहे बांग्लादेशी परिवार का भंडाफोड़, पुलिस ने दबोचा

    पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद दिलावर, पिता स्वर्गीय मोहम्मद सलीम, उम्र 49 वर्ष, निवासी ग्राम मुख्तारपुर, थाना मुंशीगंज, जिला मुंशीगंज (बांग्लादेश) बताया। जब उससे पहचान संबंधी दस्तावेज मांगे गए, तो उसने भारत सरकार द्वारा जारी एक पासपोर्ट प्रस्तुत किया, जिसमें उसकी जन्मतिथि 15 अप्रैल 1975 दर्ज है।

    जब जन्मतिथि से संबंधित अन्य दस्तावेज मांगे गए तो आरोपी ने कक्षा आठवीं का प्रगति पत्रक पेश किया, जिसमें वही जन्मतिथि अंकित थी। जांच में खुलासा हुआ कि यह मार्कशीट फर्जी है और इसे आरोपी ने 35 वर्ष की उम्र में बनवाया था।

    Read Also-   CRPF कैंप में हमला करने वाले 17 नक्सलियों के खिलाफ NIA कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

    आगे की पूछताछ में मोहम्मद दिलावर ने स्वीकार किया कि वह लगभग 15 वर्ष पूर्व बांग्लादेश के बनगांव बॉर्डर से अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था। कुछ समय तक अकेले रहने के बाद उसने अपनी पत्नी परवीन बेगम और एक वर्षीय पुत्री को भी भारत बुलाया और दोनों के भी फर्जी पासपोर्ट बनवा दिए। दिलावर ने बताया कि रायपुर में वह अंडे का ठेला लगाता था और ठेले पर आने वाले एक ग्राहक की मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार कराए।

    पुलिस ने मौके से चार भारतीय पासपोर्ट, दो आधार कार्ड और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके संपर्क में आए अन्य संदिग्धों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है, जिस पर विस्तृत जांच की जा रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg news chhattisgarh news raipur raipur breaking news raipur latest news raipur news raipur news cg
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    गर्मी-उमस से राहत के संकेत, छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    रायपुर ग्रामीण पुलिस का सत्यापन अभियान: 600 किरायेदारों के दस्तावेजों की जांच, 6 संदिग्धों से पूछताछ

    स्ट्रेंथिंग डिजिटल जस्टिस राज्य स्तरीय कार्यशाला में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, कहा—

    राज्यपाल और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ

    भाजपा का सहयोग केंद्र सोमवार से शुरू, पांच दिन सुनेंगे मंत्री जनता की समस्याएं

    सीजी टेंट एंड डेकोर एक्सपो-2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.