Khabarwaad kanker: छत्तीसगढ़ के कांकेर में बीएसएफ ने स्थानीय पुलिस और स्पेशल फोर्स के साथ मिलकर बड़ा ऑपरेशन चलाया, जिसमें टॉप कमांडर समेत कम से कम 29 नक्सली ढेर हो गए हैं। मारे गए टॉप नक्सल कमांडर का नाम शंकर राव था, जिसपर 25 लाख का ईनाम घोषित था। गुप्त सूचना के आधार पर बीएसएफ ने कांकेर जिले के छोटेबेठिया पुलिस थाना इलाके में ये अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान तीन सुरक्षाबल भी घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने 29 नक्सलियों के शवों को बरामद कर लिया है।
Read also: बड़ी खबर : मुठभेड़ में 25 लाख रुपए का इनामी नक्सली शंकर राव ढेर, इस महिला नक्सली के भी मारे जाने की खबर
सूत्रों का कहना है कि इस ऑपरेशन में और भी नक्सली मारे गए या घायल हुए हैं। अभी भी पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। 29 शवों के बरामद होने के अलावा भारी मात्रा में हथियारों की बरामदगी भी हुई है।




