बीजापुर। थाना बासागुड़ा एवं केरिपु 168 वाहिनी की संयुक्त टीम और डीआरजी की कार्यवाही में कुल 8 सक्रिय माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें 3 पर कुल 3 लाख रुपए का ईनाम था। गिरफ्तार माओवादियों के कब्जे से विस्फोटक सामग्री और संगठन के प्रचार प्रसार के उपकरण बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, थाना बासागुड़ा क्षेत्र के पुतकेल से पोलमपल्ली जाने वाले रास्ते में पुलिस ने पोलमपल्ली के पास माओवादी को पकड़ने के दौरान टिफिन बम, डेटोनेटर, सेफ्टी फ्यूज, कार्डेक्स वायर, बैटरी, बिजली का तार, जमीन खोदने का औजार और शासन विरोधी पाम्फलेट व बैनर जब्त किए।
गिरफ्तार माओवादियों की पहचान इस प्रकार हुई:
- कोसा सोड़ी, नेण्ड्रा आरपीसी CNM अध्यक्ष, ईनाम 2 लाख रुपए
- जय सिंह माड़वी, कमलापुर आरपीसी CNM सदस्य, ईनाम 50 हजार रुपए
- मड़कम अंदा, कमलापुर आरपीसी CNM सदस्य, ईनाम 50 हजार रुपए
- सोड़ी हिड़मा, कमलापुर आरपीसी मिलिशिया सदस्य
- मुचाकी बुधरा उर्फ भद्रा, कमलापुर आरपीसी भूमकाल मिलिशिया सदस्य
- माड़वी राजू, कमलापुर आरपीसी मिलिशिया सदस्य
- माड़वी हिड़मा, कमलापुर आरपीसी मिलिशिया सदस्य
- देवा माड़वी, कमलापुर आरपीसी आर्थिक शाखा सदस्य
पकड़े गए माओवादियों के खिलाफ थाना बासागुड़ा में वैधानिक कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों पर सुरक्षा बलों की सक्रियता बढ़ाने का संदेश मिला है।




