Bijapur Breaking News : बीजापुर जिले में पुलिस को दो अलग-अलग कार्यवाही में ईनामी कमांडर सहित 03 माओवादीयो पकड़ने में सफलता मिली है।पुलिस से मिली जानकारी अनुसार थाना मिरतुर एवं नेलसनार की अलग-अलग कार्यवाही में थाना नेलसनार में 10 हजार के ईनामी CNM कमांडर को गिरफ्तार किया गया है, जो नगर सैनिक राजूराम गोन्डे की हत्या में शामिल रहा है।

वही दूसरी कार्यवाही में थाना मिरतुर में प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री के साथ 02 माओवादी जनमिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार किया गया है।दोनों माओवादी के पास से 5 किग्रा का टिफिन बम, कार्डेक्स वायर बरामद किया गया। पकड़े गये माओवादियों के विरूद्ध थाना मिरतुर एवं नेलसनार में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।




