बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कोरागुटटा पहाड़ी एरिया में मारे गये नक्सलियों की पहचान कर ली गई है। मारे गए तीन नक्सलियों में से एक PLGA बटालियन नम्बर 1 की सदस्य है। तीनों पर 8-8 लाख रुपए का इनाम था।
मारे गए नक्सलियों की पहचान
1. हुंगी, PLGA बटालियन नम्बर 01 की सदस्या, इ्नाम 08.00 लाख रूपये
2. सिन्टु, PLGA बटालियन नम्बर 01 की सदस्या, इ्नाम 08.00 लाख रूपये
3. शांति PLGA बटालियन नम्बर 01 की सदस्या, इ्नाम 08.00 लाख रूपये
आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी शवों को मरच्युरी में रखा गया हैं। जिसके बाद शवों को उनके परिजनों को सौंपा जाएगा।




