बिलासपुर. निकाय चुनाव में मन मुताबिक टिकट नहीं मिलने से नाराज कई कार्यकर्ता पार्टी से बगावत कर चुनावी मैदान में हैं. इस बीच बीजेपी नेताओं को मनाने में जुटी हुई हैं। लेकिन न मानने पर निष्कासन की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। भाजपा ने इस बीच 27 नेताओं के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की है.
जिसमें नगर पालिका परिषद रतनपुर, नगर पंचायत मल्हार, नगर पालिका निगम बिलासपुर, नगर पालिका बोदरी, नगर पंचायत बिल्हा के कुल 27 नेता शामिल हैं.





