रायपुर। आरंग ब्लॉक के समोदा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 11 से टिकट मांग रहे हेमलाल मिरी को पहले तो भाजपा ने वार्ड क्रमांक 15 से टिकट दे दिया। बाद में जब वार्ड क्रमांक 15 में जनाधार नहीं होने के कारण हेमलाल ने अपना नाम वापस ले लिया तो अब बीजेपी के कुछ नेता लगातार हेमलाल और उसके परिवार दबाव बना रहे है।
हेमलाल ने इसकी शिकायत आरंग पुलिस थाना में की है साथ ही एक वीडियो भी उन्होंने जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि मैं पूरे होश हवस में अपना नाम वापस लिया हूं। मेरे ऊपर नाम वापसी के लिए किसी भी व्यक्ति ने दबाव नहीं बनाया है।
समोदा नगर पंचायत के लिए नाम वापसी का अंतिम दिन था। इस दौरान हेमलाल ने अपना नाम वापसी ले लिया और इस तरह से वार्ड क्रमांक 15 से सत्येंद्र चेलक निर्विरोध चुनाव जीत गए। इसके बाद से ही बीजेपी हेमलाल और उसके परिवार पर दबाव बना रहा है। उनका कहना है कि इस दबाव से हम बहुत डरे हुए है और भयभीत भी है।




