रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर नगर निगम की भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे ने नामांकन दाखिल किया…नामांकन दाखिल होने के बाद उन्होंने कहा कि रायपुर की जनता ने नगर निगम में तीन बार कांग्रेस का कार्यकाल देखा है…जो कि भ्रष्टाचार और कुशासन का पर्याय बन कर रह गए थे…इस बार जनता भाजपा में विकास की संभवनाएं देख रही है…उन्होंने आगे कहा कि स्वच्छ और विकसित रायपुर बनाकर एक नयी पहचान दिलाएंगे….
नामांकन रैली में सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए। बता दें कि छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव 11 फरवरी को होंगे। वहीं 15 फरवरी को नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के नतीजे आ जाएंगे। इस बार नगरीय निकाय के चुनाव EVM से ही होंगे। 3 चरण में 17, 20 और 23 फरवरी को पंचायत चुनाव के लिए मतदान होगा।




