Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस

    September 5, 2026

    CGPSC और DMF घोटाले में कार्रवाई जारी, छाबड़ा-चंद्राकर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर

    September 5, 2026

    झीरम फैसले पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बोले- जमीनी आरोपियों तक सीमित रही कार्रवाई, साजिश की जांच बाकी

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस
    • CGPSC और DMF घोटाले में कार्रवाई जारी, छाबड़ा-चंद्राकर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर
    • झीरम फैसले पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बोले- जमीनी आरोपियों तक सीमित रही कार्रवाई, साजिश की जांच बाकी
    • कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ प्रभारी; भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी
    • झीरम फैसले के बाद भूपेश बघेल का हमला, बोले- राजनीतिक षडयंत्र की जांच के बिना न्याय अधूरा
    • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने गुरुजनों का किया सम्मान, चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
    • झीरम कांड: NIA कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस असंतुष्ट, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उठाए कई सवाल
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन करते 8 ट्रैक्टर जब्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » अनारक्षित सीटों पर OBC को चुनाव लड़ाएगी भाजपा: डिप्टी CM साव का आरोप, कहा- कांग्रेस की आरक्षण शून्य करने की साजिश

    अनारक्षित सीटों पर OBC को चुनाव लड़ाएगी भाजपा: डिप्टी CM साव का आरोप, कहा- कांग्रेस की आरक्षण शून्य करने की साजिश

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 14, 2025Updated:January 14, 2025 trending No Comments4 Mins Read
    Chhattisgarh News
    Chhattisgarh News

    Chhattisgarh News : भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को नगरीय निकाय चुनाव में आरक्षण पर मचे बवाल का जवाब दिया। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष किरणदेव सिंह 3 OBC मंत्रियों के साथ पहुंचे छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव कानून की किताबें साथ लेकर आए। साथ में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और टंकराम वर्मा थे। जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर चुनाव के आरक्षण के तहत एक भी सीट अन्य पिछड़ा वर्ग को नहीं मिली है। इसे कांग्रेस मुद्दा बना रही है। इस पर जवाब देते हुए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि 33 में से छत्तीसगढ़ के 16 जिले अधिसूचित क्षेत्र में आते हैं।

    पंचायत राज अधिनियम के तहत यह सभी जगह अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। आबादी के अनुरूप चार जगह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुई। यह 16 सीट और चार सीट 50% आरक्षण की सीमा को पार करते हैं, इसलिए सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को ध्यान में रखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण नहीं हुआ।

    Read Also-  दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर के परिवार को मिलेगी 10 लाख रुपए की सहायता राशि, सीएम साय ने की घोषणा

    अनारक्षित सीटों पर ओबीसी को मौका
    Chhattisgarh News :  इस स्थिति में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने मीडिया से कहा कि ऐसी सीट, जहां अनारक्षित स्थिति होती है। वहां से कोई भी चुनाव लड़ सकता है, तो हम अपने पार्टी की आंतरिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अनारक्षित सीटों पर ओबीसी को प्राथमिकता देंगे। शासकीय नियमों के तहत जो अधिकतम हो सकता था वह किया गया है।

    कांग्रेस शून्य करना चाहती थी आरक्षण
    विधानसभा में आरक्षण की व्यवस्था को लेकर कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध का जिक्र करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जब हम आरक्षण को लेकर विधेयक सदन में ला रहे थे तब कांग्रेस इसे पास नहीं होने देना चाहती थी। इसका विरोध करते हुए कांग्रेस ने वॉकआउट किया था। कांग्रेस इस साजिश में थी कि छत्तीसगढ़ में ओबीसी आरक्षण शून्य हो जाए, क्योंकि उनके समर्थन वाली झारखंड सरकार में भी स्थिति ऐसी ही है। हमने आयोग बनाया।

    Read Also-  प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के कार्यालय को किया सील…

    आयोग ने अनुशंसा करते हुए रिपोर्ट में कहा कि अधिकतम 50% तक ओबीसी वर्ग को आरक्षण दिया जा सकता है। जबकि पहले 25% तक की ही सीमा थी, हमने ओबीसी वर्ग के आरक्षण को बढ़ाया है। बाकी अन्य निकाय, नगर निगम, नगर पालिका सभी में ओबीसी वर्ग को नियमानुसार भागीदारी मिली है।

    साव ने कहा, प्रदेश को अशांत करने में लगी कांग्रेस एक दिन पहले सोमवार को प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने जिला पंचायत पदों पर ओबीसी वर्ग को आरक्षण न दिए जाने को लेकर कहा था कि अभी तो कम बवाल हो रहा है और बवाल होना चाहिए। इस बयान को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदेश के माहौल को खराब करना चाहते हैं। कांग्रेस भ्रम, भ्रष्टाचार और भय के कॉन्सेप्ट में राजनीति करती है, मगर हम छत्तीसगढ़ को अशांत नहीं होने देंगे। हम उनकी साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे।

    Read Also-  कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

    50% OBC आरक्षण के दावे की हकीकत सामने आई – बघेल
    Chhattisgarh News :  वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले में कहा था कि OBC को जिला पंचायतों में जीरो आरक्षण मिला है। पिछली बार 27 जिलों में 7 जिलों में OBC सीटें आरक्षित थीं। अभी लॉटरी में OBC के लिए कोई स्थान नहीं है। बघेल ने कहा कि OBC वर्ग के साथ साय सरकार अन्याय कर रही है। आरक्षण का चयन दुर्भाग्यजनक स्थिति से प्रदेश में हुआ है। बीजेपी मुंह छुपाने के लिए आधी सीट OBC को देने की बात कह रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का OBC विरोधी चेहरा सामने आया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg cg aaj ka samachar cg hindi news cg latest hindi news cg latest news cg latest news today cg news cg news live cg raipur news news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस

    CGPSC और DMF घोटाले में कार्रवाई जारी, छाबड़ा-चंद्राकर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर

    झीरम फैसले पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बोले- जमीनी आरोपियों तक सीमित रही कार्रवाई, साजिश की जांच बाकी

    कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ प्रभारी; भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी

    झीरम फैसले के बाद भूपेश बघेल का हमला, बोले- राजनीतिक षडयंत्र की जांच के बिना न्याय अधूरा

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने गुरुजनों का किया सम्मान, चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.