Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    31.80 लाख की ठगी का खुलासा, EV डीलरशिप और कैशबैक का झांसा देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    September 20, 2026

    महानदी जल विवाद पर CM साय का बड़ा बयान, बोले- ‘बहुत जल्द होने वाला है समाधान’

    September 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार: वीबी-जीरामजी में अनुमेय कार्य 318 से बढ़कर 375 हुए

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 31.80 लाख की ठगी का खुलासा, EV डीलरशिप और कैशबैक का झांसा देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
    • महानदी जल विवाद पर CM साय का बड़ा बयान, बोले- ‘बहुत जल्द होने वाला है समाधान’
    • छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार: वीबी-जीरामजी में अनुमेय कार्य 318 से बढ़कर 375 हुए
    • युवा धर्म संसद ने हमें समझाया है धर्म का वास्तविक महत्व : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
    • अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए जारी, 1535 शिक्षकों को मिलेगा लाभ
    • धमतरी में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लूटपाट, दो फरार आरोपी गिरफ्तार; कार-मोबाइल समेत 7.58 लाख की संपत्ति जब्त
    • महाराजा अग्रसेन जयंती पर छुट्टी की घोषणा, अग्रवाल समाज ने CM साय का जताया आभार
    • मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 20
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया शुभारंभ

    भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया शुभारंभ

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 7, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। आज से भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सरगुजा के मैनपाट में शुरू हुआ। शिविर की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एक पेड़ लगाया। नड्डा ने छत्तीसगढ़ भाजपा के सांसदों एवं विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन किया।

    कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री  शिव प्रकाश, प्रदेश भाजपा प्रभारी नितिन नबीन, राष्ट्रीय संगठक वी सतीश, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उप–मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा सहित प्रदेश भाजपा के सभी सांसद, विधायक एवं वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे।

    इस दौरान  राष्ट्रीय अध्यक्ष ने न केवल सामाजिक जागरूकता को बल दिया, बल्कि पार्टी के सांसदों और विधायकों को आगामी कार्ययोजनाओं के लिए दिशा-निर्देश भी प्रदान किया। उन्होंने पार्टी की विचारधारा, संगठन की भूमिका, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और जनसेवा की भावना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि विचार, मूल्य और सेवा का एक समर्पित आंदोलन है।

    श्री नड्डा ने सांसदों और विधायकों को संगठन के साथ अधिक तालमेल बैठाकर जमीनी स्तर पर काम करने की सलाह दी। इस अवसर बूथ स्तर पर पार्टी की उपस्थिति मजबूत करने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, और विपक्ष के दुष्प्रचार का तथ्यपूर्ण जवाब देने की रणनीति पर भी गहन चर्चा हुई।

    श्री नड्डा ने कहा कि प्रशिक्षण केवल औपचारिकता नहीं है, यह नेतृत्व को तैयार करने, संगठन को सशक्त बनाने और कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने का माध्यम है। उन्होंने पार्टी के सभी सांसों एवं विधायकों से आदरणीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार के विकास कार्यों एवं इनिशिएटिव को छत्तीसगढ़ के गांव–गांव, घर–घर पहुंचाने की अपील की।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    31.80 लाख की ठगी का खुलासा, EV डीलरशिप और कैशबैक का झांसा देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    महानदी जल विवाद पर CM साय का बड़ा बयान, बोले- ‘बहुत जल्द होने वाला है समाधान’

    छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार: वीबी-जीरामजी में अनुमेय कार्य 318 से बढ़कर 375 हुए

    अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए जारी, 1535 शिक्षकों को मिलेगा लाभ

    धमतरी में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लूटपाट, दो फरार आरोपी गिरफ्तार; कार-मोबाइल समेत 7.58 लाख की संपत्ति जब्त

    महाराजा अग्रसेन जयंती पर छुट्टी की घोषणा, अग्रवाल समाज ने CM साय का जताया आभार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.