Bhilai Crime News: देश भर में इन दिनों रिश्तों की मर्यादाएं टूटती जा रही हैं। एक के बाद एक हैरान करने वाले मामले सामने आ रहे हैं। मेरठ में पति की हत्या कर उसे नीले ड्रम में भरने का मामला हो या फिर दामाद द्वारा अपनी होने वाली सास को भगा ले जाने की घटना, हर रोज रिश्तों की नई परिभाषाएं गढ़ी जा रही हैं। इसी कड़ी में अब छत्तीसगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरत में डाल दिया है।
Read Also- छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका: बिना परीक्षा के होगी भर्ती, जाने पूरी प्रक्रिया
Bhilai Crime News: मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक युवती ने अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर अपने मंगेतर का अपहरण करवा दिया। बताया जा रहा है कि, युवती की शादी परिजनों द्वारा तय की गई थी और उसने इस शादी के लिए रजामंदी भी जताई थी, लेकिन अंदर ही अंदर वह किसी और को दिल दे बैठी थी। युवती का नागपुर के एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसकी भनक परिजनों को नहीं थी।
Read Also- सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर, मारा गया एक करोड़ का इनामी विवेक दस्ते
Bhilai Crime News: पुलिस के अनुसार, युवती ने अपने प्रेमी को नागपुर से बुलाकर मंगेतर का अपहरण करवाया। अपहरण के बाद मंगेतर के साथ मारपीट भी की गई और उसे नागपुर ले जाने की योजना थी। हालांकि, ऐन वक्त पर मंगेतर ने चालाकी दिखाते हुए किडनैपरों को चकमा दे दिया और मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।
Read Also- पटवारियों की लापरवाही पर कलेक्टर ने कसा शिकंजा, चार की वेतन वृद्धि पर लगी रोक
मंगेतर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवती, उसके प्रेमी और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और षड्यंत्र रचने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।




