Bollywood Mashala : एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 टीजर रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म के सिक्वल ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा बिजनेस किया था. दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है और हाल ही में स्त्री 2 का पहला गाना ‘आज की रात’ आ गया है
बता दें कि स्त्री 2 का पहला गाना ‘आज की रात’ में तमन्ना भाटिया का आइटम नंबर है. फिल्म के सॉन्ग रिलीज के मौके पर दोनों एक्ट्रेसेस बला की खूबसूरत बनकर पहुंचीं थीं. यहां तमन्ना भाटिया की खूबसूरती ने सबका ध्यान अपनी ओर खीच लिया था
फिल्म स्त्री 2 गाने के लांच पर तमन्ना भाटिया लाल साड़ी पहनकर पहुंचीं थी. जानकारी के अनुसार कॉरसेट स्टाइल ब्लाउज की कीमत 46,500 रुपये और साड़ी की 79,500 रुपये है. उनको देखने के बाद हर कोई उनके हुस्न का कायल हो गया था. उन्हें देख फिल्म की हीरोइन श्रद्धा कपूर भी मंत्रमुग्ध हो गई और तमन्ना भाटिया को गुलाब का फूल दिया. इसके साथ एक्ट्रेस की तारीफ में कहा “इतनी हसीन स्त्री, देखी नहीं कभी.”
अपने स्टाइल के चलते तमन्ना भाटिया अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं. जहां भी वो जाती हैं, हर इवेंट के हिसाब से अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं. वहीं, इन दिनों ‘स्त्री 2’ के गाने ‘आज की रात’ में उनके डांस ने लोगों का दिल जीत लिया है. जिसमें हसीना की अदाएं कमाल की हैं.




