CG Crime News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक मामला सामने आया है जो आपके होश उड़ा देगा। बता दें कि बलरामपुर के शंकरगढ़ विकासखंड में संचालित पहाड़ी कोरवा बालक आश्रम से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के छात्रावास अधीक्षक रंजीत कुमार को रात के समय महिला शिक्षिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। रात में जब ग्रामीणों को इस मामले की भनक लगी, तो उन्होंने आश्रम को चारों तरफ से घेर लिया और इसकी सूचना प्रशासन को दी।
Read Also- नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो अलग-अलग मामलों में 4 तस्कर गिरफ्तार, 105 किलो गांजा जब्त
अधीक्षक ने बनाया हवस का अड्डा
CG Crime News: वही जब सूचना मिलने के बाद शंकरगढ़ एसडीएम आनंद राम नेताम और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जब अधिकारियों ने छानबीन की, तो उन्होंने पाया कि छात्रावास अधीक्षक महिला शिक्षिका के साथ एक कमरे में मौजूद था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि छात्रावास अधीक्षक लंबे समय से महिला शिक्षिका को आश्रम में बुलाता था और पूरी रात उसके साथ बिताता था। इससे पहले भी इस तरह की घटनाओं की चर्चा होती रही थी, लेकिन ग्रामीणों को जब ठोस सबूत मिला, तो उन्होंने कार्यवाही की मांग की।
Read Also- 17 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर और स्कूल व कॉलेज
महिला टीचर इस हालत में मिली
CG Crime News: आपको बता दें कि जब प्रशासन ने छात्रावास अधीक्षक रंजीत कुमार से पूछताछ की, तो उसने दावा किया कि उसने महिला शिक्षिका से कोर्ट मैरिज कर रखी है। लेकिन जब विवेचना की गई, तो पता चला कि रंजीत पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। वहीं, महिला शिक्षिका अविवाहितथी। छात्रावास में एक महिला शिक्षिका का रहना और अधीक्षक द्वारा झूठी जानकारी देना गंभीर मामला बन गया। प्रशासन ने दोनों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है।




