Breaking Crime News: रायपुर के मुजगहन इलाके में एक युवक से 20 लाख रुपए की लूट का मामला सामने आया है। वेंकट हॉस्पिटल के सामने अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद से इलाके में सुरक्षा को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Read Also- गैंगस्टर Aman Sahu गैंग के टारगेट में छत्तीसगढ़ के 12 कारोबारी, जानिए हिट लिस्ट में और कौन-कौन है शामिल
Breaking Crime News: मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक अपने काम से जा रहा था, तभी बदमाशों ने उसे घेरकर रुपए लूट लिए। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। इस मामले में पुलिस का कहना है कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे।




