CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के दुर्ग से इस समय बड़ी खबर सामने आई है। जिस चाकूबाज को मुंबई पुलिस पूरे देशभर में तलाश रही है वह दुर्ग में पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि, वह ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में पकड़ा गया है। शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस मुंबई से कोलकाता के लिए चलती है। उसे दुर्ग आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरपीएफ के इंस्पेक्टर संजीव सिन्हा ने हरिभूमि डाट काम को बताया कि, संदिग्ध का नाम आकाश है। आरपीएफ दुर्ग ने मुंबई पुलिस को सूचना दे दी है। शाम तक मुंबई पुलिस यहां पहुंचने वाली है, उसके बाद ही आगे की विस्तृत जानकारी उपलब्ध हो पाएगी।
Read Also- आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 98 लीटर अवैध शराब जब्त
CG BREAKING : उल्लेखनीय है कि, बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार (15 जनवरी) की देर रात हमला हुआ। इस मामले में पुलिस ने डेटा डंप की तकनीक से हमलावर की पहचान की। डेटा डंप के जरिए पुलिस ने घटना स्थल के आसपास मौजूद मोबाइल टावर्स से एक्टिव फोन्स की जानकारी इकट्ठा की। इस डेटा का विश्लेषण कर यह पता लगाया गया कि घटना के समय इलाके में कौन-कौन मौजूद था। इससे हमलावर को ट्रैक करने में मदद मिली। टेक्नोलॉजी के उपयोग से पुलिस ने मामले में तेजी से प्रगति की।
Read Also- बॉयफ्रेंड के लिए लड़कियों में गैंगवार… एक-दूसरे पर जमकर बरसाए लात घूंसे, वायरल हुआ वीडियो
हमले में सैफ को लगे 6 घाव, अब खतरे से बाहर
CG BREAKING : बुधवार रात सैफ अली खान पर उनके घर में चोर ने हमला किया। चोर कई घंटे पहले ही घर में दाखिल हो चुका था। जब सैफ की मेड ने चोर को देखा, तो उसने शोर मचाया। सैफ अली खान स्थिति संभालने पहुंचे, लेकिन चोर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान सैफ को छह बार चाकू से वार किया गया। मेडिकल रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी रीढ़ की हड्डी से चाकू का 2.5 इंच का हिस्सा निकाला गया। फिलहाल, सैफ अली खान की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।




