Dhamtari Crime News: धमतरी जिले में एक जीजा ने अपने ही साले पर जानलेवा हमला कर दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी जीजा ने साले के गले पर चाकू से वार किया। जिसके बाद साला गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। वहीं दूसरी ओर घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जीजा फरार हो गया।
Read Also- नाबालिग लड़की से तेलंगाना में दुष्कर्म की कोशिश, भाजपा नेता ने किया बैड टच, पुलिस ने हिरासत में लिया
Dhamtari Crime News: मिली जानकारी के अनुसार, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाष नगर वार्ड की है। बताया जा रहा है है कि जीजा और साले के बीच कुछ बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि जीजा ने अपने ही साले पर धारदार हथियार से जानलेवा कर दिया। जिससे साला गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर मौके से आरोपी जीजा फरार हो गया। पुलिस हाल इसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।




