MP Gwalior Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक विवाहित महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहाड़ी पर ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में की है। फिलहाल पुलिस ने दुष्कर्म की अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।
Read Also- सेंट्रल जेल में कैदी की मौत: 15 दिन की पैरोल पर आया था बाहर, 4-5 दिन पहले ही लौटा था वापस
MP Gwalior Crime News: यह पूरा मामला गिरवाई थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 34 वर्षीय विवाहिता ने थाने में शिकायत की है। जिसमें उसने बताया कि 1 अप्रैल की शाम वह बाजार से घर लौट रही थी। तभी उसके पड़ोस में रहने वाला रूप सिंह जाटव रास्ते में मिला और बातों ही बातों में उसे रास्ते में पड़ने वाली एक सुनसान पहाड़ी पर ले गया। जहां उसने जान से मारने की धमकी देकर गलत काम किया।
Read Also- खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 1,14,800 तक मिलेगी सैलरी, यहां देखें पूरी डिटेल
MP Gwalior Crime News: घटना के बाद पीड़ित महिला घर लौटी और अपने साथ हुई घटना की जानकारी घर वालों को दी। जिसके बाद परिजनों के साथ पीड़िता थाने पहुचीं और शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी पड़ोसी रूप सिंह जाटव के खिलाफ दुष्कर्म की अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस अब उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई में जुट गई है।




