MP Satna News: मध्य प्रदेश की सतना सेंट्रल जेल में एक कैदी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह 15 दिन की पैरोल पर बाहर आया था। चार-पांच दिन पहले ही जेल में वापस लौटा था। मृतक कैदी एडी एक्ट में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। सतना सेंट्रल जेल में एडी एक्ट में आजीवन कारावास की सजा काट रहे मुन्ना मवासी (64) की मौत हो गई। बताया गया कि जेल में मुन्ना की अचानक सांस फूलने लगी। जिसके बाद उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक थरपहाड़ थाना नयागांव जिला सतना का निवासी था।
Read Also- गौवंश की हत्या से हड़कंप, सूचना पर पुलिस ने दी दबिश, निर्माणाधीन मकान से भारी मात्रा में गोमांस जब्त
MP Satna News: जेल अधीक्षक लीना कोष्ठा ने बताया कि 2016 में दंडित मुन्ना मवासी जो आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। मुन्ना की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक 307 और 364 एडी एक्ट में बंदी था। 27 मार्च को ही पैरोल से वापस आया था, तभी से ही उसका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। जेल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।




