KHABARWAAD RAIPUR. लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के लिए बहुजन समाज पार्टी ने आज अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। इस सूची में दूसरे चरण की तीन सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है। राजनांदगांव से देवलाल सोनवंशी, महासमुंद से बसंत सिन्हा, कांकेर से तिलकराम मरकाम को टिकट मिली है। इससे पहले पार्टी बस्तर और जांजगीर चांपा के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है।





