Khabarwaad National Desk: भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नेशनल हाइवे पर एक बस की टक्कर ट्रक से हो गई। इस घटना में बस सवार यात्री बुरी तरह से घायल हो गए।
Read Also: उत्कृष्ठ कार्य के लिए अधिकारी सम्मानित, कलेक्टर ने कहा-सौंपे गये दायित्यों का अधिकारियों ने किया बेहतर ढंग से निर्वहन
दुर्घटनाग्रस्त बस यूपी रोडवेज की थी। बस और ट्रक दोनों जयपुर से आगरा की ओर जा रहे थे। तभी बेकाबू ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। मामला राजस्थान के भरतपुर जिले का है।
Read Also: सुरक्षाबलों को उड़ाने की नक्सली साजिश नाकाम, सर्चिंग के दौरान जंगल में मिले IED बम को किया गया डिफ्यूज
जानकारी के मुताबिक शुरूआती जांच में पता चला है कि हादसे में बस ड्राइवर की गलती थी। हादसे में घायल लोगों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार 12 अन्य यात्री घायल हुए हैं और उनका इलाज जारी है। घायलों और मृतकों में अधिकर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। बस आगरा जा रही थी, लिहाजा इसमें सवार अधिकतर यात्री आगरा के थे।
Read Also: दिल्ली शराब घोटाला: आम आदमी पार्टी के खिलाफ फाइल होगी चार्जशीट, SC में ED ने किया दावा




